पीएचसी के निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी के निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर

सरायगढ़. अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने शनिवार को पीएचसी परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई प्रकार की गड़बड़ी उजागर हुई, जिस पर एसडीओ ने कड़ा ऐतराज जताया. निरीक्षण के वक्त अस्पताल में बेड का बुरा हाल था. जर्जर बेड से गद्दा गायब था, वहीं सतरंगी चादर नहीं बिछाया गया था. […]

विज्ञापन

सरायगढ़. अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने शनिवार को पीएचसी परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई प्रकार की गड़बड़ी उजागर हुई, जिस पर एसडीओ ने कड़ा ऐतराज जताया. निरीक्षण के वक्त अस्पताल में बेड का बुरा हाल था. जर्जर बेड से गद्दा गायब था, वहीं सतरंगी चादर नहीं बिछाया गया था. अस्पताल के खिड़की का शीशा भी टूटा था. एसडीओ श्री मंडल ने मरीजों से भी पूछताछ की. इस क्रम में मरीजों ने बताया कि उन्हें नाश्ता व भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया है. एसडीओ ने मौके पर उपस्थित चिकित्सक उमेश कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए विधि -व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. वहीं मरीजों को ठंड से बचाव हेतु यथाशीघ्र खिड़की का शीशा मरम्मत कराने तथा मरीजों को भोजन मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जर्जर बेड को भी दुरुस्त करने व चादर बिछाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन