Supaul , शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम सख्त

Updated:
विज्ञापन
Supaul , शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम सख्त

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम सख्त

विज्ञापन

-केजीबीवी में शत-प्रतिशत नामांकन,

ई-शिक्षाकोष में फर्जी उपस्थिति और मिड-डे मील की गुणवत्ता पर दिए कड़े निर्देश

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट,

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में नामांकन की अद्यतन स्थिति, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, शिक्षक प्रशिक्षण, आरटीई के तहत नामांकन, साप्ताहिक मूल्यांकन, मध्याह्न भोजन योजना तथा विभिन्न असैनिक निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए.केजीबीवी में शत-प्रतिशत नामांकन का निर्देश-

डीएम ने निर्देश दिया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए पोषक क्षेत्रों में टोला सेवक एवं तालीमी मरकज के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्रा नामांकन से वंचित न रहे.ई-शिक्षाकोष में फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई –

समीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया कि कुछ शिक्षक विद्यालय क्षेत्र से बाहर रहते हुए दूसरे जिलों अथवा अन्य स्थानों से ई-शिक्षाकोष पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर विभागीय नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.आरटीई के तहत नामांकन में लापरवाही पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी-

आरटीई के अंतर्गत आवंटित बच्चों का समय पर नामांकन नहीं लेने वाले विद्यालयों को चिन्हित करते हुए उनकी प्रस्वीकृति रद्द करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि बच्चों के शिक्षा अधिकार में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.मिड-डे मील की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश-

जिलाधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना को निर्देशित किया गया कि कोई भी छात्र-छात्रा योजना से वंचित न रहे तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग कर अनुपालन प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारीको उपलब्ध कराया जाए.वीरपुर डिग्री कॉलेज में प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय-

बैठक में ललित नारायण मिश्रा स्मारक डिग्री कॉलेज, वीरपुर प्रखंड बसंतपुर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन की भी समीक्षा की गई. भवन निर्माण कार्य बीएसईआईडीसी सुपौल द्वारा कराया जा रहा है. कॉलेज परिसर में भूमि की कमी को देखते हुए सेप्टिक टैंक निर्माण हेतु समीप स्थित प्लस टू विद्यालय वीरपुर की भूमि का आवश्यकतानुसार उपयोग करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्यपालक अभियंता, बीएसईआईडीसी सुपौल को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन