धूमधाम से मना स्कूल का 19 वां वार्षिकोत्सव

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मना स्कूल का 19 वां वार्षिकोत्सव

फोटो-9केप्सन- समारोह का उदघाटन करते अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रम व उपस्थित बच्चे.त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित संत मैथ्यू हायर सेकेंडरी स्कूल का 19 वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूम-धाम से आयोजित किया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात रंजन एवं डॉ विश्वनाथ सर्राफ ने किया. भूमी सुधार उपसमाहर्ता श्री रंजन ने अपने संबोधन में कहा ऐसे […]

विज्ञापन

फोटो-9केप्सन- समारोह का उदघाटन करते अतिथि, सांस्कृतिक कार्यक्रम व उपस्थित बच्चे.त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित संत मैथ्यू हायर सेकेंडरी स्कूल का 19 वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूम-धाम से आयोजित किया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रभात रंजन एवं डॉ विश्वनाथ सर्राफ ने किया. भूमी सुधार उपसमाहर्ता श्री रंजन ने अपने संबोधन में कहा ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से शिक्षण संस्थान के चहुमुखी विकास के साथ-साथ बच्चों के प्रतिभा को परिलक्षित करने में मदद मिलती है. उन्होनें कहा कि हार ही जीत की पृष्टभूमि तैयार करती है. उन्होनें कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया. डॉ सर्राफ ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण हैं. कहा कि यदि सरकारी स्कूलों में भी इस प्रकार के आयोजन होना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके. कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चे स्मिता के नेतृत्व में स्वागत गान से हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भाव नृत्य, संगीत व नाटक की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम के समापन के मौके पर पारितोषिक का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य श्रीकला मैथ्यू, प्रबंधक मैथ्यू एन देव, सेवा निवृत शिक्षक मिश्रीलाल यादव, शत्रुघन चौधरी, संतोष कुमार सहित अन्य शिक्षक, अभिभावक व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन