आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास

Published at :21 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास

जदिया. अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी सुमित ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया. घटना के वक्त लोगों के जग गये, जिससे चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका. व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे दुकान का शटर तोड़ने की […]

विज्ञापन

जदिया. अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात स्थानीय स्वर्ण व्यवसायी सुमित ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया. घटना के वक्त लोगों के जग गये, जिससे चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका. व्यवसायी अमित कुमार ने बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे दुकान का शटर तोड़ने की आवाज उनके छोटे भाई ने सुनी. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर चोर चार पहिये वाहन से फरार हो गये. व्यवसायी श्री कुमार ने बताया कि घटना की सूचना थाना को दे दी गयी है. -चोरी के मामलों में वृद्धि गौरतलब है कि इन दिनों थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा स्कॉर्पियो व बोलेरो जैसे चार पहिया वाहन का उपयोग किया जाता है. वहीं चोरों द्वारा पेट्रोल पंप व सड़कों के किनारे खड़े वाहनों से डीजल की चोरी भी की जाती है. एसएच 76 मार्ग पर जदिया अनंतपुर से लेकर पांडेयपट्टी चौक के बीच इन दिनों झपट मार गिरोह भी काफी सक्रिय है. इस गिरोह द्वारा हाल के दिनों में छीना-झपटी के कई घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों में असंतोष व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन