अगलगी में पांच घर राख, हजारों का नुकसान

फोटो-9केप्सन- जला पड़ा घर कटैया- निर्मली. पिपरा प्रखंड के जोलहनिया गांव में शुक्रवार की रात हुई अगलगी की घटना में तीन परिवारों पांच घर जल गये. जिसमें ललित साह का दो, कुशेश्वर साह का दो व नूनू मंडल का एक घर शामिल हैं. पीडि़तों ने बताया कि अलाव की चिंगारी से लगी आग में घर […]
फोटो-9केप्सन- जला पड़ा घर कटैया- निर्मली. पिपरा प्रखंड के जोलहनिया गांव में शुक्रवार की रात हुई अगलगी की घटना में तीन परिवारों पांच घर जल गये. जिसमें ललित साह का दो, कुशेश्वर साह का दो व नूनू मंडल का एक घर शामिल हैं. पीडि़तों ने बताया कि अलाव की चिंगारी से लगी आग में घर में बंधा बैल, गाय व भैंस भी झुलस गयी. वहीं घटना में घर रखा अनाज, कपड़ा व नकदी सहित हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया. सीओ गोरांग कृष्ण ने शनिवार को घटना स्थल का जायजा लिया तथा पीडि़तों के बीच चावल व गेहूं का वितरण किया. उन्होंने पीडि़तों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. राघोपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद में शुक्रवार को हुई अगलगी की घटना में तीन परिवारों के चार घर जल गया. पीडि़त भागवत मंडल, राज कुमार मंडल व रामफल मंडल ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बरतन, फर्नीचर सहित सारा सामान जल गया. दमकल व पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पीडि़तों ने सीओ से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










