हत्या मामले में एक गिरफ्तार

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी कलमबाग टोला में गुरुवार की रात हुई वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते सदर थानाध्यक्ष इंद्रजीत बैठा ने बताया कि हत्या मामले में एक आरोपी पंकज तांती को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ […]
सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी कलमबाग टोला में गुरुवार की रात हुई वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते सदर थानाध्यक्ष इंद्रजीत बैठा ने बताया कि हत्या मामले में एक आरोपी पंकज तांती को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. मालूम हो कि गुरुवार की रात सिगरेट नहीं देने पर शराबियों द्वारा वृद्ध दुकानदार झामो मंडल की गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में थाना कांड संख्या 580/14 में दो नामजद सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










