जूनियर छात्र की हुई पिटाई, सीनियर ने किया तोड़-फोड़

प्रतिनिधि, सुपौलजवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की शाम जूनियर छात्रों की सीनियर छात्रों ने पिटाई कर दी. जानकारी अनुसार शनिवार की शाम संध्या कालीन सभा के दौरान जूनियर छात्र ने बिस्कुट खाकर उसका रेपर सभा भवन में ही फेंक दिया. जिस पर सीनियर छात्र ने उक्त छात्र को उसे बाहर फेंकने को कहा. लेकिन जूनियर […]
प्रतिनिधि, सुपौलजवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की शाम जूनियर छात्रों की सीनियर छात्रों ने पिटाई कर दी. जानकारी अनुसार शनिवार की शाम संध्या कालीन सभा के दौरान जूनियर छात्र ने बिस्कुट खाकर उसका रेपर सभा भवन में ही फेंक दिया. जिस पर सीनियर छात्र ने उक्त छात्र को उसे बाहर फेंकने को कहा. लेकिन जूनियर ने उसे फेंकने से इनकार कर दिया. मामले को लेकर सीनियर छात्र आक्रोशित हो गये और थोड़ी देर बाद आमने-सामने होने पर उक्त छात्र की पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर उक्त छात्र के अभिभावक द्वारा जिलाधिकारी को मामले की शिकायत की गयी, जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मामले का जायजा लिया. छात्र को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया. मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया. उसके बाद सीनियर छात्र उग्र हो गये और स्टाफ क्वार्टर पर हमला बोल दिया. भवन के शीशों को क्षतिग्रस्त करने के बाद छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध भी जम कर नारेबाजी की. वहीं विद्यालय के बिगड़ते माहौल को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने सोमवार से आयोजित होने वाले एफए-3 परीक्षा को तत्काल स्थगित कर दिया है. सीनियर छात्रों द्वारा कुव्यवस्था पैदा की गयी. स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है.शैलेश कुमार सिंह, उप प्राचार्य, जेएनवि, सुपौल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










