स्कूल से लापता छात्र को पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद

Updated:
विज्ञापन
स्कूल से लापता छात्र को पुलिस ने एक घंटे में किया बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता छात्र को सुरक्षित बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

निर्मली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता छात्र को सुरक्षित बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, छात्र स्थानीय “ओम श्री साई पब्लिक स्कूल” से निकलने के बाद अचानक लापता हो गया था. परिजनों के मुताबिक, बच्चा करीब पांच साल से उक्त निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है. बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. इसके बाद पीड़ित नदी थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ियां गांव निवासी चंद्रवीर साह ने मामले की शिकायत निर्मली थाना में की. शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गयी. तकनीकी सहायता के जरिये छात्र का पता लगाया. पुलिस की तत्परता का नतीजा रहा कि शिकायत मिलने के महज एक घंटे के भीतर लापता छात्र को पटना से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. निर्मली पुलिस की सराहना की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है व छात्र के पटना पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और क्विक रिस्पॉन्स की प्रशंसा की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन