स्टेट हाइवे पर गिरा हाइटेंशन तार, हादसा टला

Published at :14 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेट हाइवे पर गिरा हाइटेंशन तार, हादसा टला

फोटो-10केप्सन- एसएच पर गिरा तार प्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के समीप एसएच 91 पर रविवार को एक बार फिर हाइटेंंशन तार गिर जाने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. तार गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से लोग बाल-बाल बचे. इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया.11 हजार विद्युत प्रवाहित […]

विज्ञापन

फोटो-10केप्सन- एसएच पर गिरा तार प्रतिनिधि, छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मवेशी हाट के समीप एसएच 91 पर रविवार को एक बार फिर हाइटेंंशन तार गिर जाने से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. तार गिरने के दौरान उसकी चपेट में आने से लोग बाल-बाल बचे. इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया.11 हजार विद्युत प्रवाहित तार गिरने की यह कोई पहली घटना नहीं है. मुख्यालय में पावर सब स्टेशन चालू होने के बाद पूर्व से लगे जर्जर व पुराने तार पर ही बिजली प्रवाहित की जा रही है. बताया जाता हैै कि चुन्नी की ओर जाने वाली संचरण लाइन में व्यवधान उत्पन्न होने के कारण अचानक ही मवेशी हाट के समीप लगा ट्रांसफारमर के ऊपर जोरदार आवाज हुई और तार टूट कर स्टेट हाइवे के बीचों बीच गिर गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल ही विद्युत आपूर्ति रोकी गयी. चकबंदी चौक के समीप लगे विद्युत पोल पर भी आग की चिनगारी के साथ धमाका हुआ. स्थिति ऐसी बनी कि कुछ देर के लिए खड़े व राह चल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे, जिस स्थल पर हाइटेंशन तार टूट कर गिरा वहां डिजनीलैंड मेला लगा हुआ है, जहां सैकड़ों की भीड़ जमा होती है. पुराने व जर्जर तार बदलने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आवाज उठायी गयी. विभागीय स्तर से भी जल्द ही पुराने व जर्जर तार को बदल कर व्यवस्थित ढंग से नया संचरण लाइन बिछाने का आश्वासन दिया गया. लेकिन यह आश्वासन मूर्त रूप ग्रहण नहीं कर पाया. इस संदर्भ में जब कनीय अभियंता विद्युत अभिषेक कुमार के मोबाइल पर संपर्क साधा गया तो मोबाइल बंद पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन