अहमद अली हत्या कांड का होगा शीघ्र खुलासा?

Published at :14 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अहमद अली हत्या कांड का होगा शीघ्र खुलासा?

सुपौल. सात दिसंबर की रात वार्ड नंबर 20 निवासी अहमद अली की हत्या में सदर पुलिस सफलता के काफी करीब पहुंच चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा पुलिस ने हत्या से जुड़े लोगों की पहचान कर ली है. मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस ने पूछताछ के […]

विज्ञापन

सुपौल. सात दिसंबर की रात वार्ड नंबर 20 निवासी अहमद अली की हत्या में सदर पुलिस सफलता के काफी करीब पहुंच चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा पुलिस ने हत्या से जुड़े लोगों की पहचान कर ली है. मिली जानकारी अनुसार शनिवार की देर रात पुलिस ने पूछताछ के लिए सदर थाना क्षेत्र के तीन युवकों को हिरासत में लिया है. रविवार को पूरे दिन पूछताछ का सिलसिला जारी रहा. पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की भी शिनाख्त कर ली है. जिससे अहमद के मोबाइल नंबर 8298739321 पर शाम सात बजे के लगभग दो बार कॉल किया गया था. हत्या कांड के तार किसनपुर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अहमद की हत्या की वजह क्या थी. सोमवार का दिन इस मामले में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन