नीलामी से प्राप्त हुआ 42,300 रुपये

Published at :17 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नीलामी से प्राप्त हुआ 42,300 रुपये

छातापुर. मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में तोड़े गये दो कमरे के पुराने भवन के अलावा काटे गये दो पेड़ से राजस्व प्राप्ति के लिए नीलामी की प्रक्रिया अपनायी गयी. सोमवार को हुए नीलामी में अर्जुन कुमार साह ने सबसे अधिक बोली लगा कर 37,200 रुपये में भवन व चंद्रदेव पासवान ने कटे वृक्ष सहित पूर्व […]

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय स्थित हाइस्कूल परिसर में तोड़े गये दो कमरे के पुराने भवन के अलावा काटे गये दो पेड़ से राजस्व प्राप्ति के लिए नीलामी की प्रक्रिया अपनायी गयी. सोमवार को हुए नीलामी में अर्जुन कुमार साह ने सबसे अधिक बोली लगा कर 37,200 रुपये में भवन व चंद्रदेव पासवान ने कटे वृक्ष सहित पूर्व से रखी सूखी लकड़ी को 51 सौ रुपये में अपने नाम कर लिया. प्रधानाध्यापक यदुनंदन यादव ने बताया कि प्राप्त राशि को विद्यालय विकास मद में खर्च किया जायेगा. इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य केशव कुमार गुड्डु, लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, दीपक कुमार बख्शी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन