जदिया में छात्र रहस्यमय ढंग से लापता : कमरे में मिला सामान, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन
जदिया में छात्र रहस्यमय ढंग से लापता : कमरे में मिला सामान, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चिंता

कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड 06 निवासी डॉ उपेंद्र यादव के पुत्र प्रेषक कुमार के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

जदिया. कोरियापट्टी पूरब पंचायत के वार्ड 06 निवासी डॉ उपेंद्र यादव के पुत्र प्रेषक कुमार के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया जा रहा है कि प्रेषक कुमार मधेपुरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. परिजनों के अनुसार, 02 मई को उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बताया जाता है कि वह अपने किराये के कमरे से अचानक गायब हो गया. कमरे की तलाशी लेने पर उसका मोबाइल फोन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान वहीं पड़ा मिला, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रेषक एक मेधावी छात्र था और पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहता था. उसके इस तरह अचानक लापता हो जाने से सभी हैरान और चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि परिवार इस पर कुछ भी खुलकर कहने से बच रहा है. मामले की सूचना संबंधित थाना को दे दी गयी है और पुलिस जांच में जुट गयी है. परिजनों ने आमलोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रेषक कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी थाना या उनके परिवार को सूचित करें. फिलहाल, पूरे इलाके में छात्र की सकुशल बरामदगी को लेकर दुआओं का दौर जारी है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन