औचक निरीक्षण में फर्जी कर्मी बन अवैध वसूली करती महिला गिरफ्तार

डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सरप्राइज इंस्पेक्शन” अभियान के तहत जिले के सभी अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया गया.
वीरपुर. डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन सरप्राइज इंस्पेक्शन” अभियान के तहत जिले के सभी अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया गया. इसी क्रम में वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम नीरज कुमार ने अचानक पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, बाह्य व आंतरिक रोगी कक्ष, लैब तथा एक्स-रे जैसी सुविधाओं की गहन जांच की गयी. एसडीएम ने मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. इसी दौरान एक संदिग्ध महिला को सफेद लिबास में अस्पताल कर्मी बनकर मरीजों से जांच के नाम पर अवैध वसूली करते रंगे हाथों पकड़ा गया. जब इस संबंध में प्रभारी उपाधीक्षक से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि उक्त महिला पहले भी कई बार मरीजों से अवैध वसूली करते देखी गयी है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है. पूछताछ के दौरान महिला उग्र हो गयी और अनर्गल बातें करने लगी. स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत थाना को सूचना दी, इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी है. वहीं संदिग्ध महिला के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और उसके बारे में आगे की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










