दीपिंदर गोयल ने लॉन्च किया Temple वेयरेबल, जानें क्या है ये डिवाइस और किन्हें मिलेगा शुरुआती एक्सेस
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 May 2026 10:28 AM
टेम्पल वेयरेबल (Photo: deepigoyal/X)
दीपिंदर गोयल अब हेल्थ टेक में कदम रख रहे हैं. उनका नया Temple वेयरेबल दिमाग की काम करने का तरीका और ब्रेन हेल्थ को समझने पर फोकस करता है. इसे अभी लिमिटेड यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है, जहां डॉक्टर, एथलीट और क्रिएटर्स जैसे चुनिंदा लोग ही शुरुआती एक्सेस पा रहे हैं.
जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल अब सिर्फ फूड डिलीवरी की दुनिया तक सीमित नहीं रह गए हैं. वे अब हेल्थ टेक की नई दुनिया में कदम रख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में अपने नए वेयरेबल डिवाइस ‘Temple’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस डिवाइस की पहली 100 यूनिट्स तैयार हो चुकी हैं और अभी इसके लिए अर्ली एक्सेस के अप्लाई भी शुरू हो गए हैं. हालांकि यह अभी बड़े पैमाने पर लॉन्च नहीं किया जा रहा है, बल्कि पहले इसे सीमित यूजर्स के साथ टेस्ट किया जाएगा ताकि इसे बेहतर बनाया जा सके.
यह डिवाइस पहले ही ऑनलाइन लोगों की जिज्ञासा बढ़ा चुका था, जब गोयल को राज शमानी के Figuring Out पॉडकास्ट के दौरान अपने कान के पास एक छोटी क्लिप जैसे गैजेट के साथ देखा गया था. उस वक्त किसी को भी साफ तौर पर नहीं पता था कि यह आखिर है क्या. लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ चुका है और चीजें थोड़ी साफ हो गई हैं.
आखिर Temple है क्या?
Temple कोई आम फिटनेस बैंड नहीं है जो सिर्फ आपके स्टेप्स या कैलोरीज गिने. जो जानकारी अभी तक सामने आई है, उसके मुताबिक यह डिवाइस आपके सेरेब्रल ब्लड फ्लो (cerebral blood flow) यानी दिमाग तक खून कितनी अच्छी तरह पहुंच रहा है, उसे मॉनिटर करने पर फोकस करता है. आसान शब्दों में कहें तो यह समझने की कोशिश करता है कि आपका दिमाग कितने अच्छे तरीके से काम कर रहा है.
इसका बड़ा आइडिया सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि यह देखना है कि आपकी पोस्चर, डेली हैबिट्स और यहां तक कि ग्रेविटी का असर आपके ब्रेन परफॉरमेंस पर कैसे पड़ सकता है. हालांकि इसके पूरे स्पेक्स अभी साफ नहीं किए गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि इसका फोकस सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी पर नहीं, बल्कि मेन्टल फटीग, फोकस लेवल और दिमाग की पूरी सेहत को समझने पर है.
इन लोगों बस मिलेगा शुरुआती एक्सेस
ये कोई ऐसा लॉन्च नहीं है जहां बस ‘साइन अप करो और खरीद लो’ वाला सिस्टम हो. इस बार रोलआउट काफी सोच-समझकर और लिमिटेड रखा गया है. गोयल के मुताबिक, कंपनी खास तरह के लोगों को ही इसमें शामिल करना चाहती है. जैसे एथलीट्स, साइंटिस्ट्स, डॉक्टर, फाउंडर्स, क्रिएटर्स और वो लोग जो अपनी हेल्थ को सच में सीरियस लेते हैं. मतलब, हर किसी को इसमें एंट्री नहीं मिलने वाली है.
असल मकसद ये है कि ऐसे यूजर्स को जोड़ा जाए जो सिर्फ इस्तेमाल ही न करें, बल्कि सोच-समझकर और डिटेल में फीडबैक भी दें. आसान शब्दों में कहें तो, Temple अभी पूरी तरह टेस्टिंग फेज में है और धीरे-धीरे सही यूजर्स के साथ खुद को बेहतर बना रहा है.
यह भी पढ़ें: CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च को तैयार, जानिए इसके धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










