निर्मली स्कूल के बाथरूम से पानी की मोटर की चाेरी

पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित पीएम श्री भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में चोरी की घटना सामने आयी है.
कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली बाजार स्थित पीएम श्री भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में चोरी की घटना सामने आयी है. सोमवार रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के बाथरूम में लगी पानी की मोटर चुरा ली, जिससे स्कूल की मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो गयी हैं. विद्यालय प्रधान मो यूसुफ ने बताया कि सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद रात में यह घटना हुई. मंगलवार सुबह जब विद्यालय परिचारी मो सलीम मंजर बाथरूम पहुंचे, तो मोटर गायब मिली. उन्होंने बताया कि आंधी-बारिश के कारण वे रात में ऊपर के कमरे में सो गये थे, इसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही विद्यालय प्रधान मौके पर पहुंचे और चोरी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि चोरों ने बाथरूम से मोटर खोलकर ले गया है. घटना की जानकारी पिपरा थाना को दे दी गयी है. विद्यालय में इस चोरी की घटना से शिक्षकों और कर्मचारियों में नाराजगी है. खासकर गर्मी के मौसम में पानी की मोटर चोरी होने से पेयजल और शौचालय की व्यवस्था बाधित हो गयी है, इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि विद्यालय की ओर से मौखिक सूचना मिली है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










