दो अलग-अलग जगहों पर 1410 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जब्त

Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :24 Feb 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर 1410 बोतल नेपाली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जब्त

नगर पंचायत क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर पंचायत के मुख्य बाजार मेन रोड स्थित ललित नारायण धर्मशाला के समीप की गयी. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोमवार की संध्या मेन रोड से ऑटो के जरिये शराब की तस्करी की जाने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थल पर निगरानी शुरू की. इसी दौरान एक ऑटो को आते देख पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. जिसमें 630 बोतल नेपाली ‘दिलवाले सोफी’ शराब बरामद की गयी. ऑटो चालक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड 12 निवासी शेरू दास के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 780 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरार वहीं दूसरी ओर वीरपुर थाना की पुलिस ने सोमवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत में भी बड़ी कार्रवाई की. वार्ड संख्या 06 स्थित पैक्स गोदाम के समीप से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही कुल 780 बोतल शराब जब्त की गयी. जब्त शराब में नेपाली दिलवाले सोफी की 450 बोतल, नेपाली उमंगा की 210 बोतल और नेपाली बृक्ष की 120 बोतल शामिल है. इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर पैदल सिर पर बोरी लादकर शराब ला रहा था, लेकिन पुलिस को देखते ही बोरी फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कराें के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. तस्करों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन