पुलिस ने 98 स्थानों पर की छापेमारी, 25 शराब कारोबारी व 10 शराबी गिरफ्तार
Updated at : 19 Nov 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : जिले में नये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति के बाद पुलिस की सक्रियता में बढ़ोतरी हुई है. चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान नजर आने लगे हैं. वहीं वाहन पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गयी है. अपराधियों की नकेल कसने के लिये पुलिस द्वारा कई तरह के प्रयास भी किये जा रहे हैं. […]
विज्ञापन
सुपौल : जिले में नये पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार की प्रतिनियुक्ति के बाद पुलिस की सक्रियता में बढ़ोतरी हुई है. चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान नजर आने लगे हैं.
वहीं वाहन पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गयी है. अपराधियों की नकेल कसने के लिये पुलिस द्वारा कई तरह के प्रयास भी किये जा रहे हैं. वहीं वारंटी व वांछितों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा जिले में शराब के कारोबार पर रोक लगाने व शराबियों के साथ ही कारोबारियों की धर-पकड़ एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है.
इसी क्रम में गत 14 नवंबर से 16 नवंबर तक जिले में मद्य निषेध अधिनियम को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया. इस क्रम में शराब की बरामदगी एवं शराब माफियाओं की गिरफ्तारी भी की गयी. पुलिस अधीक्षक श्री कुमार द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी मुताबिक तीन दिवसीय अभियान के तहत पुलिस द्वारा जिले में कुल 98 स्थानों पर छापेमारी की गयी.
जिसमें 1253 लीटर देशी एवं 2647.5 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. शराब रखने व तस्करी करने के आरोप में 25 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी. वहीं शराब पीने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिले के विभिन्न थानों में पुलिस द्वारा मद्य निषेध से संबंधित कुल 25 कांड दर्ज किये गये. साथ ही एक ट्रक, दो कार एवं दो बाइक भी जब्त किया गया.
नये पुलिस अधीक्षक के आने के बाद पुलिस की जिले में बढ़ी सक्रियता
मद्य निषेध के कार्यान्वयन हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया समकालीन अभियान
छापेमारी में करीब 04 हजार लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद, कई वाहन भी जब्त
किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से की रेलवे ढ़ाला चालू करने व ओवर ब्रीज निर्माण की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




