नेपाली शराब व 1.08 लाख के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 09 May 2026 5:32 PM

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई में मिली सफलता

विज्ञापन

-भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई में मिली सफलता वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी निओर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब व भारतीय मुद्रा की बड़ी खेप बरामद की गई. इस कार्रवाई में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी निओर के जिम्मेवारी क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 229 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही सीमा चौकी निओर व थाना आंध्रामठ की संयुक्त नाका टीम गठित कर बताए गए स्थान पर भेजा गया. संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आते देखा. पूछताछ में पहली महिला ने अपना नाम अमीना खातून (30 वर्ष), पति मोहम्मद जिब्राइल, निवासी ग्राम निओर, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी बताया. वहीं दूसरी महिला ने अपना नाम लारूवती देवी (55 वर्ष), पति तनुक सदाय, निवासी ग्राम निओर, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी बताया. तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से 10.8 लीटर नेपाली शराब एवं भारतीय मुद्रा कुल 01 लाख 08 हजार रुपया बरामद किए गए. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद शराब, नकदी एवं दोनों महिलाओं को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी के हवाले कर दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन