सुल्तानगंज नप सभापति के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Updated:
विज्ञापन

जनसेवा के प्रति समर्पित थे दिवंगत सभापति: मुख्य पार्षद

विज्ञापन

– जनसेवा के प्रति समर्पित थे दिवंगत सभापति: मुख्य पार्षद सुपौल. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू का शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 28 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से नगर निकायों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया के दौरान बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस घटना में सभापति राजकुमार गुड्डू के सिर और सीने में दो गोलियां लगी थी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी घटना में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो डिप्टी चेयरमैन के पति थे, को गिरफ्तार किया था. बाद में पुलिस मुठभेड़ में उसकी भी मौत हो गई. राजकुमार गुड्डू के निधन पर शनिवार को नगर परिषद सुपौल के सभागार में मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की शुरुआत स्व राजकुमार गुड्डू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि, नगर परिषद के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव ने कहा कि स्व राजकुमार गुड्डू एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया. उनका असमय निधन नगर निकाय व्यवस्था के लिए अपूरणीय क्षति है. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राजकुमार गुड्डू का व्यक्तित्व बेहद सरल और कर्मठ था. वे जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित थे. उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. मौके पर वार्ड पार्षद मनीष सिंह, राजा हुसैन, जावेद अख्तर, गगन ठाकुर, शिवराम यादव, शंकर राम, मिथिलेश मंडल, शिवजी कामत, प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, मनोज सिंह, बैजू चौधरी, मो तबरेज, हरि सिंह, बबलू कामत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन