ePaper

रामानंद की हत्याकांड में पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज, पांच लोगों को बनाया गया आरोपित

Updated at : 03 Sep 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
रामानंद की हत्याकांड में पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज, पांच लोगों को बनाया गया आरोपित

बलुआ बाजार : रामानंद राम के मौत के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी ने बलुआ थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजेश मंडल, गोलू राम, देवन राम, संजीव ठाकुर व छोटू अड़गड़िया के विरुद्ध साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि 27 अगस्त को उनका पति एवं […]

विज्ञापन

बलुआ बाजार : रामानंद राम के मौत के बाद मृतक की पत्नी शीला देवी ने बलुआ थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजेश मंडल, गोलू राम, देवन राम, संजीव ठाकुर व छोटू अड़गड़िया के विरुद्ध साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि 27 अगस्त को उनका पति एवं मेरा पुत्र प्रशांत कुमार सुपौल न्यायालय से बेल करवा कर संध्या 08 बजे घर लौटे थे.

उसी रात पुत्र प्रशांत का बेल होने की खुशी में गौरव आनंद, राजेश मंडल एवं संजीव ठाकुर ने उनके पति से फोन पर पार्टी मांग किया था. राजेश मंडल ने पति को फोन कर संजीव ठाकुर के गोदाम पर बुलाया था. पति एवं पुत्र प्रशांत कुमार के ससुर महेंद्र राम एक साथ बाइक से शाम करीब 8:30 बजे संजीव के गोदाम पर जाने की बात कहकर निकले थे.
दोनों व्यक्ति 10:30 बजे रात में घर लौट आए. घर लौटने के उपरांत पुनः राजेश मंडल ने फोन करके संजीव ठाकुर के गोदाम पर बुलाया. उनके पति तुरंत प्रशांत कुमार के ससुर को घर मटियारी छोड़ कर अकेले बाइक से संजीव ठाकुर के गोदाम के लिए निकल पड़े. जहां रास्ते में गौरव आनंद भी उनके पति के साथ बाइक पर बैठकर गोदाम की ओर चला गया. लेकिन देर रात बीतने के बाद भी पति घर लौट कर नहीं आए.
सुबह गांव के ही दो युवक प्रभु कुमार और रंजन कुमार ने आकर बताया कि आपका पति विनायक गुरमैता के आम बगीचे में अचेत अवस्था में जख्मी पड़ा हुआ है. वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में बलुआ अस्पताल ले गये. डॉक्टर ने उसे वीरपुर रेफर कर दिया. वीरपुर से रेफर होकर डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
उन्होंने शक व विश्वास जताया है कि उक्त सभी आरोपित ने साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मृतक की पत्नी शीला देवी के आवेदन के आलोक में 05 लोगों के विरुद्ध थाने में कांड संख्या 53/19 दर्ज किया गया है. दो आरोपित राजेश मंडल व गोलू राम को गिरफ्तार कर सुपौल भेज दिया गया है. शेष आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन