पंचायत सरकार भवन के कंप्यूटर कक्ष से करीब डेढ़ लाख की चोरी
Updated at : 16 Jul 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

छातापुर : प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत सरकार भवन में कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खोलकर तकरीबन डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति चोरी का मामला सामने आया है. मामले में पंचायत सचिव जगदीश प्रसाद मंडल के द्वारा राजेश्वरी ओपी को घटना की लिखित जानकारी दी गयी. ओपी के द्वारा अग्रसारित आवेदन पर छातापुर थाना में कांड संख्या […]
विज्ञापन
छातापुर : प्रखंड के ग्वालपाड़ा पंचायत सरकार भवन में कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खोलकर तकरीबन डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति चोरी का मामला सामने आया है. मामले में पंचायत सचिव जगदीश प्रसाद मंडल के द्वारा राजेश्वरी ओपी को घटना की लिखित जानकारी दी गयी. ओपी के द्वारा अग्रसारित आवेदन पर छातापुर थाना में कांड संख्या 184/19 दर्ज किया गया है.
प्राथमिकी के अनुसार पंचायत सचिव श्री मंडल शनिवार को सरकार भवन पहुंचे तो देखा कि कंप्यूटर कक्ष का दरवाजा खुला था. कक्ष में रखे गये मॉनिटर 02, प्रिंटर 03, सीपीयू 02, कीबोर्ड 02, माउस 02, स्कैनर 01, यूपीएस 02, सेंचुरी 01, साफ्टवेयर सीडी 06 के अलावे बेवमेकर आदि की चोरी हो गयी है.
ग्वालपाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 14 के निवासी उमेश पासवान सरकार भवन की पहरेदारी करते हैं और चाभी उन्हीं के पास रहता है. लेकिन उन्होंने पूछने पर बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. स्थानीय स्तर पर खोजबीन में भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है.
मालूम हो कि अब तक प्रखंड के तीन पंचायत सरकार भवन में चोरी की घटना हो चुकी है. लेकिन अभी तक चोरी का उद्भेदन नहीं हो पा रहा है. जिसमें ग्वालपाड़ा के अलावे मधुबनी व रामपुर पंचायत शामिल हैं. इन घटनाओं में चोरों ने सरकार को लाखों का चुना लगाया है. लेकिन एक भी मामले के उद्भेदन में पुलिस को सफलता नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




