घर का ताला तोड़ नकदी सहित जेवरात की चोरी
Updated at : 11 Mar 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 07 में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी पंकज कुमार मिश्र के घर में ताला तोड़कर चोरी कर ली. चोरी की घटना के संदर्भ में पीड़ित श्री मिश्रा ने किशनपुर थाना पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वे लोग परिवार के कुछ […]
विज्ञापन
सुपौल : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 07 में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी पंकज कुमार मिश्र के घर में ताला तोड़कर चोरी कर ली. चोरी की घटना के संदर्भ में पीड़ित श्री मिश्रा ने किशनपुर थाना पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वे लोग परिवार के कुछ सदस्यों के साथ शादी समारोह में घर से बाहर थे.
इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर रखा बक्सा आभूषण रुपैया एवं कीमती सामान की चोरी कर लिया. गृह स्वामी ने बताया कि आस पड़ोस के लोगों द्वारा खोजबीन की गयी तो घर से पश्चिम पलार पर गेहूं के खेत में खाली बक्सा पाया गया.
गृह स्वामी ने इसकी सूचना किशनपुर थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना का जायजा लिया. गृहस्वामी द्वारा थाना को दिया आवेदन में कहां है कि 25 पीस साड़ी, बक्सा में रखा 30 हजार नकद व ट्रंक तोड़कर गहने सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




