चल रहा था भोज, दो बाइक की हुई चोरी

प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया निवासी वार्ड सदस्य परशुराम यादव व वार्ड नंबर 11 निवासी रविंद्र मालाकार की बाइक अज्ञात चोरों ने दीवानगंज गांव में भोज खाने के दौरान चोरी कर ली. मंगलवार की रात्रि दीवानगंज गांव में रात्रि करीब 09 बजे पीड़ित दोनों व्यक्ति शांति भोज खाने गये […]
प्रतापगंज : प्रखंड क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया निवासी वार्ड सदस्य परशुराम यादव व वार्ड नंबर 11 निवासी रविंद्र मालाकार की बाइक अज्ञात चोरों ने दीवानगंज गांव में भोज खाने के दौरान चोरी कर ली. मंगलवार की रात्रि दीवानगंज गांव में रात्रि करीब 09 बजे पीड़ित दोनों व्यक्ति शांति भोज खाने गये था. श्री यादव की चोरी गयी बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस बीआर 50 बी/9451 है. दूसरी चोरी गयी स्पेलेंड प्रो बाइक का पंजीयन संख्या बीआर 50 डी/0884 है. दोनों एक ही जगह स्थानीय डोमी यादव के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने गये हुए थे. खाने के उपरांत जब गाड़ी लेने गये तो वहां गाड़ी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




