पुण्यतिथि पर ललित बाबू को किया नमन

छातापुर : भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र के 44 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बलुआ बाजार स्थित समाधि स्थल पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. ललित बाबू के पैतृक गांव बलुआ बाजार में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री रमेश कुमार ऋषिदेव भी […]
छातापुर : भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री स्व ललित नारायण मिश्र के 44 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बलुआ बाजार स्थित समाधि स्थल पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. ललित बाबू के पैतृक गांव बलुआ बाजार में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री रमेश कुमार ऋषिदेव भी शामिल हुए. निर्धारित समय से पूर्व पहुंचे मंत्री श्री ऋषिदेव का जिला प्रशासन व गणमान्य लोगों के द्वारा स्वागत किया गया. जिसके बाद कार्यक्रम का आगाज किया गया.
मंत्री के साथ स्व ललित बाबू के ज्येष्ठ पुत्र व विधान पार्षद विजय कुमार मिश्र, जिला पदाकारी बैद्यनाथ यादव, नवपदस्थापित आरक्षी अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों ने सर्वप्रथम समाधि स्थल स्थित ललितेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचे. जहां विद्वान पंडित आचार्य धर्मेन्द्रनाथ जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग की पूजा अर्चना की गयी. तत्पश्चात ललित बाबू के सम्मान में शस्त्र झुकाकर खड़े सशस्त्र बलों ने शोक सलामी दी.
जिसके बाद मंत्री श्री ऋषिदेव सहित अन्य ने ललित बाबू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देते श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर कोसी इलाके से पहुंचे जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के अलावे गणमान्य लोगों ने भी ललित बाबू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ललित बाबू के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है. राजकीय समारोह होने के कारण जिला प्रशासन की अग्रणी भूमिका रहती है. जिला प्रशासन के नेतृत्व में ललित बाबू के परिजन सहित स्थानीय शुभचिंतकों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाया जाता रहा है.सरायगढ़से प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड महिला कांग्रेस कमेटी भपटियाही में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भूत पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 44 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्र देश, राज्य व मिथिलांचल के विकास के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर प्रखंड महिला अध्यक्ष सावित्री देवी, राज नारायण प्रसाद गुप्ता, प्रो सूर्य नारायण मेहता, मोतीराम, वीरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार यादव, मो तजमुल हुसैन, सुदेश्वर यादव, कमल नारायण शर्मा, प्रतिमा सिंह, मो सज्जाद, लक्ष्मी प्रसाद यादव, सुकुमारी देवी, मो जकीर, राज कुमार विश्वास, रविंद्र सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










