सूची को लेकर मुखिया व राजस्व कर्मी में रार

छातापुर : बीते दिनों अंचल क्षेत्र में आयी बाढ़ के बाद अब बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत वितरण का दौर भी जारी है. बाढ़ राहत के लिए पंचायत अनुश्रवण समिति से स्वीकृत सूची को मान्यता दी गयी है. लेकिन पंचायत अनुश्रवण समिति से प्रभावित परिवारों की सूची जमा करने में मुखिया के पसीने […]
छातापुर : बीते दिनों अंचल क्षेत्र में आयी बाढ़ के बाद अब बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच राहत वितरण का दौर भी जारी है. बाढ़ राहत के लिए पंचायत अनुश्रवण समिति से स्वीकृत सूची को मान्यता दी गयी है. लेकिन पंचायत अनुश्रवण समिति से प्रभावित परिवारों की सूची जमा करने में मुखिया के पसीने छूट रहे हैं. वहीं सूची को स्वीकृति प्रदान करने में प्रशासन द्वारा उदासीनता बरती जा रही है. सूत्रों की मानें तो भीमपुर सहित कुछ पंचायतों में तो सरकार के आदेश की खुले तौर पर अनदेखी की जा रही है.
वह इसलिए कि मुखिया द्वारा सौपी गई अनुश्रवण की सूची को दरकिनार कर राजस्व कर्मियों की सूची के अनुसार फूड पैकेट का वितरण शुरू कर दिया गया है. जिसका नतीजा है कि बहुत से ऐसे प्रभावित परिवार हैं. जिसका राजस्व कर्मी के सूची में नाम नहीं है और उसे फूड पैकेट राहत से वंचित होना पड़ रहा है. दरअसल राजस्व कर्मियों द्वारा ऐसे परिवारों का नाम सूची में शामिल किया गया है. जिसके पास राशन कार्ड या अंत्योदय कार्ड है. भीमपुर पंचायत के मुखिया विरेंद्र दास ने बताया कि अनुश्रवण समिति द्वारा स्वीकृत सूची को अंचल कार्यालय ने
अस्वीकार कर दिया. इस संदर्भ में जब राजस्व कर्मी से पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिसके पास राशन कार्ड है सिर्फ उसी परिवार को बाढ़ राहत का लाभ देने का निर्देश है. मुखिया ने बताया कि पंचायत के छह वार्ड यानी वार्ड नंबर नौ,10,11,12,13 एवं 14 पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था. जिसमें प्रभावित परिवारों की संख्या तकरीबन तीन हजार है. इनमें बहुत ऐसे परिवार हैं जिनके पास पीएचएच, अंत्योदय या किसी प्रकार का कार्ड नहीं है. लेकिन सामाजिक आर्थिक जनगणना में उनका नाम दर्ज है. बावजूद इसके अंचल प्रशासन ऐसे प्रभावित परिवारों को राहत देने से इनकार कर रही है. जिसका नतीजा यह है कि राहत से वंचित परिवारों के आक्रोश का उन्हें शिकार होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










