मिनरल वाटर के नाम पर बांटी जा रहीं बीमारियां

सुपौल : जिले भर में धड़ल्ले से शुद्ध पेयजल (मिनरल वाटर) के नाम पर बीमारियां बांटी जा रही है. बता दें कि मिनरल वाटर आपूर्ति को लेकर जिला मुख्यालय में करीब आधा दर्जन प्लांट संचालित है. जहां से पूरे क्षेत्र में मिनरल वाटर की केन सप्लाइ की जाती है. आरओ वाटर के नाम पर हर […]
सुपौल : जिले भर में धड़ल्ले से शुद्ध पेयजल (मिनरल वाटर) के नाम पर बीमारियां बांटी जा रही है. बता दें कि मिनरल वाटर आपूर्ति को लेकर जिला मुख्यालय में करीब आधा दर्जन प्लांट संचालित है. जहां से पूरे क्षेत्र में मिनरल वाटर की केन सप्लाइ की जाती है. आरओ वाटर के नाम पर हर माह लाखों का व्यापार हो रहा है.
दुकान से लेकर आॅफिस, घरों व शादियों में आरओ वाटर केन आज कल फैशन बन गया है. फिर चाहे वो पानी शुद्ध है भी या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. लिहाजा इसके व्यवसाय से जुड़े लोगों की खूब चांदी कट रही है. मालूम हो कि इसकी शुद्धता को लेकर अधिकांश लोगों के पास कोई जानकारी नहीं है. जिम्मेदार विभाग से लेकर व्यवसायी व आम लोगों को यह मालूम ही नहीं कि उन्हें आरओ वाटर के नाम पर कौन सा पानी पिलाया जा रहा है और स्वास्थ्य के लिए यह कितना खतरनाक हो सकता है. गर्मी के दिनों में खास कर अप्रैल से जून माह तक ऐसे सप्लायरों की संख्या और भी बढ़ जाती है.
20-20 लीटर के डब्बे में पानी डाल कर प्रतिदिन सैकड़ों डिब्बे की सप्लाइ सिर्फ जिला मुख्यालय में हो रही है. जिला मुख्यालय में करीब आधा दर्जन वाटर प्लांट है जहां प्रति प्लांट एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के अलावा छोटे-छोटे वाहनों के सहारे घर-घर में सप्लाइ की जाती है. जानकारों के मुताबिक रोजाना हजारों लीटर तक पानी की सप्लाइ की जा रही है. बड़ी मात्रा में हो रहे इस पानी के इस्तेमाल के बावजूद विभाग द्वारा गुणवत्ता की जांच अब तक नहीं करायी गयी है. साथ ही जानकारी होने के बावजूद भी इस मामले के प्रति ना ही विभाग या नगर परिषद प्रशासन गंभीर है. लिहाजा यह कहना लाजिमी होगा कि यहां का पानी कितना शुद्ध है इसकी जानकारी खुद विभाग को भी नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










