अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो मरे

Published at :03 Jul 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो मरे

सुपौल : रविवार को पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में ठनका की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, वहीं दो मासूम घायल हो गये. बारिश के पानी में स्नान कर रही आठ वर्षीया रेहाना खातून की मौत हो गयी. वहीं 9 वर्षीय इब्राहिम के साथ ही 8 वर्षीया […]

विज्ञापन

सुपौल : रविवार को पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में ठनका की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, वहीं दो मासूम घायल हो गये. बारिश के पानी में स्नान कर रही आठ वर्षीया रेहाना खातून की मौत हो गयी. वहीं 9 वर्षीय इब्राहिम के साथ ही 8 वर्षीया बच्ची मुमताज जख्मी हो गयी. इब्राहिम मृतका का भाई है.

दोनों घायलों की चिकित्सा स्थानीय स्तर पर की जा रही है. पिपरा प्रतिनिधि के अनुसार. थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित देवीपट्टी गांव में भैंस को चारा खिला रहे एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हो गयी. रविवार की दोपहर 55 वर्षीय बुचाय यादव खेत में भैंस चराने गया था. इस दौरान वे ठनका की चपेट में गंभीर रूप से झुलस गये. लोगों ने जख्मी को पीएचसी पिपरा लाया. जहां चिकित्सकों ने जख्मी को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पिपरा पुलिस पीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन