SUPAUL : तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, बांस पर अटकने से बचीं 30 जिंदगियां
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एनएच-106 पर सड़क किनारे खाई में जा गिरी.
विज्ञापन
पिपरा (सुपौल) से विनोद कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :
जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एनएच-106 पर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. राहत की बात यह रही कि बस खाई में गिरने के बाद बांस के सहारे अटक गई, जिससे बस पलटने से बच गई और कई यात्रियों की जान बच गई.यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के विशनपुर के पास हुई. बताया जा रहा है कि बस भीमनगर से यात्रियों को लेकर सहरसा जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे खाई में उतर गई. हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. घटना में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है. घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस बांस पर नहीं अटकती तो वह पलट सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










