प्रभात खबर ने जाहिर की थी हत्या की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

सुपौल : केशव झा अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए केशव का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपित के बयान और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर खुलासा हुआ है कि अपहरण के कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर कोसी नदी में […]
विज्ञापन
सुपौल : केशव झा अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए केशव का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपित के बयान और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर खुलासा हुआ है कि अपहरण के कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर कोसी नदी में फेंक दिया गया. पुलिस मेनुअल के अनुसार जब तक शव बरामद नहीं कर लिया जाता है, तब तक किसी के मौत की पुष्टि नहीं की जा सकती है.
कांड का मास्टर माइंड केशव के चचेरे जीजा भपटियाही थाना के शाहपुर पृथ्वीपट्टी निवासी पवन कुमार मिश्रा, पिता फेकन मिश्रा है. हत्या के बाद उसके शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया. प्रभात खबर ने पूर्व में ही केशव के हत्या की आशंका जाहिर की थी. इसके बाद में एसपी कुमार एकले ने प्रेस वार्ता कर मामले का पटाक्षेप किया. केशव झा की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से सदर डीएसपी विद्यासागर और त्रिवेणीगंज डीएसपी चंद्रशेखर विद्यार्थी के नेतृत्व में दो टीम गठित की थी.
अपहरण के कुछ…
ताकि अपहृत केशव की सकुशल बरामदगी की जा सके.
जांच के क्रम में पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों की गिरफ्तारी की. बाद में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसमें इस हत्या कांड का मास्टर माइंड पवन मिश्रा भी शामिल है. मिश्रा केशव का रिश्ते में चचेरा बहनोई लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










