मुखिया, सरपंच से मांगी गयी रंगदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

ललमनिया के मुखिया व सरपंच से फोन कर व मैसेज के जरिये रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी न देने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी है. मरौना : नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनियां पंचायत के मुखिया व सरपंच से अज्ञात लोगों द्वारा पांच-पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. […]
विज्ञापन
ललमनिया के मुखिया व सरपंच से फोन कर व मैसेज के जरिये रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी न देने पर जान मारने की धमकी भी दी गयी है.
मरौना : नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनियां पंचायत के मुखिया व सरपंच से अज्ञात लोगों द्वारा पांच-पांच लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. उक्त मामले के बाबत मुखिया जगदीश प्रसाद राम व सरपंच योगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को नदी थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. सरपंच द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया है कि 28 जून को उनके मोबाइल संख्या 9661779380 पर मोबाइल नंबर 8809949578 से पांच लाख रुपये देने की मांग की गई.
साथ ही रंगदारी की राशि नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गई. वहीं मुखिया श्री राम ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि 29 जून को उनके मोबाइल नंबर 9973464886 पर मोबाइल नंबर 8809949578 से फोन आया व मैसेज भेज रंगदारी की मांग की गयी. मुखिया व सरपंच ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है. ज्ञात हो कि पंचायत के पूर्व मुखिया जनार्दन शर्मा की अपराधियों द्वारा रंगदारी के मामले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले के बाबत पूछने पर नदी थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए अनुसंधान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










