एनएच 91 पर ऑटो पलटने से तीन महिलाएं हुईं जख्मी

Published at :30 Jun 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच 91 पर ऑटो पलटने से तीन महिलाएं हुईं जख्मी

ऑटॉ अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, तीनों घायल पीचसी में भरती छातापुर : थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर के समीप एसएच 91 पर गुरुवार की संध्या एक ऑटो के पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दुर्घटना की सूचना पीएचसी छातापुर को दी गई. सूचना के तत्काल बाद एंबुलेंस दुर्घटना […]

विज्ञापन

ऑटॉ अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, तीनों घायल पीचसी में भरती

छातापुर : थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर के समीप एसएच 91 पर गुरुवार की संध्या एक ऑटो के पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दुर्घटना की सूचना पीएचसी छातापुर को दी गई. सूचना के तत्काल बाद एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और जख्मियों को पीएचसी ले जाया गया. जहां जख्मी तीनों का उपचार किया जा रहा है. जानकारी अनुसार भीमपुर थाना चौक से छातापुर आ रही ऑटो से चालक ने संतुलन खो दिया.
जहां ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार 60 वर्षीया मंजू देवी, 30 वर्षीया मदीना खातून तथा 21 वर्षीया मंजू देवी जख्मी हो गई. इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि जख्मियों का उपचार चल रहा है. पुलिस दुर्घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन