अगलगी में तीन दुकान राख, पांच लाख की क्षति

Published at :27 Jun 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में तीन दुकान राख, पांच लाख की क्षति

अमौर : थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर हाट में बीती रात अगलगी कि घटना में तीन दुकान जलकर राख हो गये. अगलगी में करीब पांच लाख की क्षति का अनुमान है. जानकारी अनुसार विष्णुपुर हाट में बीती रात ढाई बजे बाबुल की खाद दुकान में आग लग गयी. देखते ही देखते धीरेन प्रसाद साह की मिठाई […]

विज्ञापन

अमौर : थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर हाट में बीती रात अगलगी कि घटना में तीन दुकान जलकर राख हो गये. अगलगी में करीब पांच लाख की क्षति का अनुमान है. जानकारी अनुसार विष्णुपुर हाट में बीती रात ढाई बजे बाबुल की खाद दुकान में आग लग गयी.

देखते ही देखते धीरेन प्रसाद साह की मिठाई दुकान और सरफराज की दवा दुकान भी अगलगी की चपेट में आ गयी. जबतक में आग पर काबू पाने की कोशिश की जाती तबतक में तीनों दुकान अगलगी में स्वाहा हो गये. पंचायत की मुखिया बीबी मोसर्रत एवं प्रतिनिधि तमन्ना परवेज ने सीओ एवं थाना को घटना की सूचना दी और पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मुहैया कराने की मांग की है. सीओ आर के शर्मा ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीआई को जांच करने हेतु भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन