ePaper

रेल लाइन पर गिरा पेड़, दो ट्रेनें हुई लेट

Updated at : 06 May 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
रेल लाइन पर गिरा पेड़, दो ट्रेनें हुई लेट

सीवान-छपरा रेलखंड के पचरूखी-सीवान के मध्य किलोमीटर संख्या 383/25/ 27 अप रेलवे लाइन पर सोमवार की देर रात तेज आंधी-पानी के कारण पेड़ गिर गया. इससे दो ट्रेनें करीब बीस मिनट पचरूखी स्टेशन पर खड़ी रही..सूचना पर पहुंचे रेलवे के पदाधिकारी, आरपीएफ व कर्मियों की मदद से अप लाइन ट्रैक को खाली कराया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान . सीवान-छपरा रेलखंड के पचरूखी-सीवान के मध्य किलोमीटर संख्या 383/25/ 27 अप रेलवे लाइन पर सोमवार की देर रात तेज आंधी-पानी के कारण पेड़ गिर गया. इससे दो ट्रेनें करीब बीस मिनट पचरूखी स्टेशन पर खड़ी रही..सूचना पर पहुंचे रेलवे के पदाधिकारी, आरपीएफ व कर्मियों की मदद से अप लाइन ट्रैक को खाली कराया गया. इसके बाद दोनों ट्रेनों को बारी-बारी से पचरूखी स्टेशन से कासन पर चलाया गया. आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक छोटेलाल सिंह यादव, सिपाही नागेंद्र कुमार यादव के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे. वहीं जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि सीवान-पचरुखी के मध्य किलोमीटर संख्या 383/25-27 पर समय आठ बजकर 50 मिनट पर पेड़ अप लाइन पर पेड़ गिर गया था.जिसको पीडब्लूआइ व इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से करीब साढ़े नौ बजे अप लाइन ट्रैक को खाली कर दिया गया. इसके कारण गाड़ी संख्या 15033 सात बजकर 44 मिनट से आठ बजकर चार मिनट तक तक पचरूखी स्टेशन पर खड़ी रही तथा गाड़ी संख्या 15909 समय नौ बजकर 54 से नौ बजकर 55 मिनट तक पचरूखी स्टेशन पर खड़ी रही. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन