सीवान पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप-10 अपराधी कौसर साई गिरफ्तार; कई गंभीर मामलों में था वांछित

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar
सीवान पुलिस को सक्रिय ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है. टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कौसर साई को एमएच नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. उस पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
सीवान: सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत सीवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में एमएच नगर थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कौसर साई को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एमएच नगर थाना क्षेत्र के पियाउर निवासी कौसर साई को गिरफ्तार किया.
कई गंभीर मामलों में था वांछित
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महाराजगंज थाना कांड संख्या 294/25 में वांछित था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कौसर साई का आपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2019 में हुसैनगंज थाना में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था.
इसके अलावा वर्ष 2024 में भी हुसैनगंज थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एक अन्य मामला दर्ज है.
अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह संयुक्त कार्रवाई की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










