सीवान: सिरसांव झोर पुल पर चौथी बार लगा बैरियर, भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर लगी रोक
बैरियर लगाते विभाग के कर्मी | Prabhat Khabar
Siwan News: दरौंदा-महाराजगंज मार्ग पर सिरसांव झोर पुल की जर्जर स्थिति के कारण भारी वाहनों का प्रवेश चौथी बार रोका गया है. स्थानीय लोग पुल की सुरक्षा और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.
सीवान: दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सिरसांव झोर पुल के जर्जर होने के कारण पथ निर्माण विभाग ने रविवार को एक बार फिर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगा दिया. पिछले चार महीनों में यह चौथी बार है, जब पुल की सुरक्षा को लेकर विभाग को यह कदम उठाना पड़ा है.
आपके शहर में
ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी विभाग ने सड़क के दोनों ओर तीन बार बैरियर लगाया था, लेकिन हर बार भारी वाहनों ने उसे तोड़ दिया. बैरियर क्षतिग्रस्त होने के बाद दोबारा भारी वाहनों का परिचालन शुरू हो जाता है, जिससे पहले से कमजोर हो चुके पुल पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है.
बैरियर टूटने से बढ़ रही चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग केवल पुल के पास बैरियर लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है, जबकि स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. बैरियर टूटने के बाद भारी वाहन फिर से पुल का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
बीआरसी मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल के अलावा बीआरसी मोड़ के पास भी बड़े चेतावनी बोर्ड और मार्ग संकेतक लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले वाहन चालकों को पहले ही वैकल्पिक मार्ग की जानकारी मिल सके.
ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी के अभाव में कई वाहन चालक पुल तक पहुंच जाते हैं और विशेषकर रात के समय बैरियर से टकराकर उसे क्षतिग्रस्त कर देते हैं.
स्थायी समाधान की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से पुल की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने, मजबूत अवरोधक लगाने और पर्याप्त चेतावनी संकेत स्थापित करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए