गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Triple Talaq Case: गोपालगंज की महिला ने पति और ससुराल वालों पर सांवली कहकर प्रताड़ित करने, दहेज मांगने और विदेश से फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. सीजेएम कोर्ट ने मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Gopalganj Triple Talaq Case: गोपालगंज जिले के कटेया बाजार की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर सांवले रंग को लेकर प्रताड़ित करने, दहेज की मांग करने तथा विदेश से फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. स्थानीय थाना से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में परिवाद दायर किया. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता शबनम खातून ने अदालत में दायर परिवाद में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के राशिद टोला निवासी मोहम्मद इम्तियाज से हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल चली गई.

सांवले रंग और दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

परिवाद के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही उसे सांवले रंग को लेकर ताने दिए जाने लगे. साथ ही, ससुराल पक्ष ने दहेज में कार की मांग की. पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता आर्थिक रूप से सक्षम नहीं थे, इसलिए दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी. इसके बाद उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना बढ़ गई.

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला.

Making sense of the proposal for an All India Judicial Service
सांकेतिक तस्वीर

विदेश से फोन पर तीन तलाक देने का आरोप

परिवाद में कहा गया है कि करीब छह महीने पहले उसका पति नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया. विदेश जाने के बाद उसने कथित तौर पर फोन पर साथ रखने से इनकार कर दिया और उसे सांवला होने की बात कहते हुए तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने की बात कही. महिला का यह भी आरोप है कि पति ने अपने परिजनों के माध्यम से उसे घर से निकलवा दिया.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति का पहले से ही रिश्तेदारी की एक युवती के साथ संबंध है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

महिला का कहना है कि उसने पहले स्थानीय थाना में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने सीजेएम भारती कुमारी की अदालत में परिवाद दायर किया.

अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित थाना को प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, पटना को मिलेगा नया सफर का अनुभव, जानिए रूट से लेकर किराए तक सबकुछ



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन