BPSSC परीक्षा के बाद सीवान स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अभ्यर्थियों को सुरक्षित ट्रेनों से किया रवाना

सीवान स्टेशन की तस्वीर
Siwan Railway Station BPSSC Exam: बिहार मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा के बाद सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को विभिन्न ट्रेनों से सुरक्षित रवाना किया.
Siwan Railway Station BPSSC Exam: बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के समापन के बाद रविवार को सीवान रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन के संयुक्त प्रयास से परीक्षार्थियों को विभिन्न ट्रेनों में व्यवस्थित तरीके से बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.
आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टेशन पर संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी गई.
इन ट्रेनों से रवाना किए गए अभ्यर्थी
रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों को परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 05106 सीवान–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 15048 गोरखपुर–कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस, 55056 गोरखपुर–छपरा पैसेंजर तथा 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों में सुरक्षित बैठाकर रवाना किया.
आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी रहे तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की कमान आरपीएफ इंस्पेक्टर सुबाष चंद्र यादव ने अपने स्टाफ के साथ संभाली. वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह तथा वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर मंडल भी अपनी-अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर में मुस्तैद रहे.
रेलवे प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










