सीवान: पासपोर्ट वेरिफिकेशन विवाद का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan Passport Verification: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान एक चौकीदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं. मामला अब जिला पुलिस मुख्यालय तक पहुँच गया है.

विज्ञापन

Siwan Passport Verification : हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब जिला पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में हुसैनगंज थाना के चौकीदार हरे राम मांझी पर हुसैनगंज दक्षिण मोहल्ला निवासी मो. रेहान के पासपोर्ट वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज कथित रूप से फाड़ने, फेंकने और सत्यापन करने से इनकार करने का आरोप लगाया गया है.

युवक ने लगाए गंभीर आरोप

आरोप है कि पासपोर्ट सत्यापन के दौरान चौकीदार ने युवक से कहा, "मैं साइन नहीं करूंगा, जो करना है कर लो." इसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है.

एसपी ने मांगी जांच रिपोर्ट

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: अगस्त से गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो, पटना को मिलेगा नया सफर का अनुभव, जानिए रूट से लेकर किराए तक सबकुछ



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन