सीवान के 3218 विद्यालय होंगे तंबाकू फ्री, अब पोर्टल पर करना होगा ये काम, शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

तंबाकू फ्री (सांकेतिक तस्वीर)

Siwan ToFEI Campaign : सीवान जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए 'तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान' (ToFEI) अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत जिले के 3218 विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा, जिसके लिए नोडल शिक्षकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Siwan ToFEI Campaign : सीवान जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने और स्कूलों में स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान यानी ToFEI अभियान के तहत जिला स्तरीय ऑनलाइन बैठक हुई. बैठक में जिले के लक्षित 3218 विद्यालयों के पंजीकरण और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नोडल शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी नोडल शिक्षक

जिला स्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी नोडल सहायक शिक्षकों को जोड़ा गया. प्रशिक्षण गुणवत्ता संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र प्रसाद ने बैठक की शुरुआत में आवश्यक ब्रीफिंग और मार्गदर्शन दिया. बैठक का संचालन और समन्वय डीआरपी पूनम तिवारी, साक्षी द्विवेदी, विक्की राज और पुष्कर कुमार विश्वकर्मा ने किया.

स्कूल स्तर तक अभियान पहुंचाने पर जोर

डीआरपी पूनम तिवारी ने नोडल शिक्षकों को ToFEI अभियान के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी. उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार काम करते हुए अभियान को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया. इसके बाद डीआरपी साक्षी द्विवेदी ने अभियान की रूपरेखा और गाइडलाइन में तय प्रमुख मानकों की जानकारी दी.

पोर्टल पर करना होगा विद्यालयों का पंजीकरण

बैठक के दौरान नोडल शिक्षकों को ToFEI पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों के पंजीकरण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से समझाई गई. शिक्षकों को बताया गया कि अभियान के तहत लक्षित विद्यालयों का पंजीकरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करना जरूरी है.

सेल्फ असेसमेंट भी करना होगा पूरा

पंजीकरण के साथ विद्यालयों को निर्धारित मानकों के आधार पर सेल्फ असेसमेंट भी करना होगा. बैठक में इसकी पूरी प्रक्रिया समझाई गई. नोडल शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय का पंजीकरण और सेल्फ असेसमेंट तय प्रक्रिया के अनुसार पूरा कराने का निर्देश दिया गया.

प्रखंड स्तर पर भी होगी उन्मुखीकरण बैठक

अभियान को विद्यालय स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रखंड स्तर पर भी उन्मुखीकरण बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों के जरिए शिक्षकों को ToFEI अभियान के उद्देश्यों, मानकों और क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी.

तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने पर फोकस

ToFEI अभियान के तहत जिले के 3218 लक्षित विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना और विद्यालय परिसर में स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है.

शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

बैठक में अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित शिक्षकों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. नोडल शिक्षकों को अपने विद्यालयों में अभियान से जुड़ी गतिविधियों और निर्धारित प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

Also Read : सीवान के 19 प्रखंडों से चुने जाएंगे 57 शिक्षक, इस आधार पर उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा चयन, जानें पूरी प्रक्रिया


विज्ञापन
मनीष गिरि

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन