सीवान जाते समय सारण के चैनवा चट्टी पर रुके भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ किया अभिनंदन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह का चैनवा में भव्य स्वागत | Prabhat Khabar Network
BJYM State President: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का चैनवा चट्टी पर भव्य स्वागत हुआ. कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उनका अभिनंदन किया. उन्होंने युवाओं से पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
BJYM State President: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का गुरुवार को प्रवास कार्यक्रम के दौरान चैनवा चट्टी पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया. युवा शक्ति संपर्क अभियान के तहत सीवान जाने के क्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत संयोजक सह एकमा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष राहुल दुबे के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला.
फूल-माला और अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत
स्वागत समारोह की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर की. ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाये. इससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा.
युवाओं को पूरी ताकत से जुटने का आह्वान
अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है. आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जमीन पर उतारने के लिए युवाओं को पूरी ताकत से जुटना होगा.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से सरकार की योजनाओं और संगठन के कार्यक्रमों को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है.
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश मांझी, अमन सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी, वरुण सिंह, मंजीत कुमार, रोहित पांडेय, विकास भारती, सुदामा प्रसाद, जवाहर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




