सारण के तरैया में संत रविदास जयंती को लेकर निकली कलश यात्रा, 27 अगस्त से लगेंगे विकास शिविर
तरैया में बीडीओ के नेतृत्व में संत रविदास जी जयंती पर कलश यात्रा में शामिल विकास मित्र
Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती और पंचायतों में विकास शिविरों के आयोजन को लेकर तरैया प्रखंड में कलश यात्रा निकाली गई. 27 अगस्त से शुरू होने वाले इन शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.
Sant Ravidas Jayanti: तरैया प्रखंड मुख्यालय से गुरु संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं पंचायतों में विकास शिविर के आयोजन को लेकर गुरुवार को विकास मित्रों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से निकली कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया.
आपके शहर में
27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार लगेगा शिविर
बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि बिहार महादलित विकास मिशन के तहत 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को प्रखंड की सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम को लेकर 20 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय से कलश यात्रा के साथ प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है.
पंचायतवार अलग-अलग तिथियों पर होगा आयोजन
बीडीओ ने बताया कि गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन प्रत्येक पंचायत में अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर किया जायेगा. शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी पंचायत सचिव एवं विकास मित्रों के माध्यम से निभायी जायेगी.
लोगों को दी जायेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना है.
ये लोग रहे मौजूद
कलश यात्रा में बीडीओ विभु विवेक, प्रखंड समन्वयक रीना कुमारी, विकास मित्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू कुमार, विकास मित्र उपेंद्र कुमार राम, अजय कुमार राम, सीमा कुमारी, किरण कुमारी, शत्रुघ्न राम, शिवजी राम, अरविंद कुमार, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, प्रभा देवी, प्रमोद कुमार, रीना कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
