पीएम आवास योजना से साकार हुआ आशियाने का सपना, मढ़ौरा में लाभुकों को सौंपी गई चाबी और स्वीकृति पत्र

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल अधिकारी व आवास योजना के लाभुक

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मढ़ौरा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान नये चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र और आवास निर्माण पूरा करने वालों को गृह प्रवेश की चाबी दी गई.

विज्ञापन

PM Awas Yojana: स्थानीय प्रखंड परिसर सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नये चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र, आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश की चाबी और विभागीय मंत्री का शुभकामना संदेश पत्र वितरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनाया गया मुख्यमंत्री का संदेश

कार्यक्रम की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश से हुई. लाभुकों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना. इसके बाद ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक त्रिभुवन यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी.

तीन किस्तों में 40-40 हजार रुपये की सहायता

ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक ने बताया कि आवास निर्माण के लिए लाभुकों को तीन किस्तों में 40-40 हजार रुपये, यानी कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. इसके अलावा मनरेगा के तहत स्वयं लाभुक को पारिश्रमिक के रूप में 18 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है.

वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाती है. इस तरह योजना के तहत लाभुकों को आवास निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है.

निर्धारित समय में आवास पूरा करने की अपील

इस अवसर पर बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने सभी लाभुकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से अपने मकान का निर्माण पूरा करने की अपील की. उन्होंने योजना के तहत मिलने वाली राशि का सदुपयोग करते हुए समय पर आवास निर्माण पूरा करने पर जोर दिया.

ये कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में आवास सहायक ऋतुराज सिंह, रवींद्र राय, मनोज कुमार, ध्रुव कुमार, प्रेम कुमार महतो सहित कई अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम में योजना से जुड़े लाभुक भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
मनोकामना सिंह

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन