करमा-धरमा पूजा में दिखी लोक आस्था की अनूठी झलक, कुंवारी कन्याओं ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

करमा-धर्मा पूजा में शामिल युवतियां.

दरौंदा में करमा-धरमा पूजा पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। कुंवारी कन्याओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार को करमा-धरमा पूजा पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर कुंवारी लड़कियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की. सुबह से ही गांवों में पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा. पूजा स्थल पर पहुंचीं युवतियों ने मिट्टी को लेप कर उसे पवित्र किया और उसके बीच बेल का पौधा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारंपरिक तरीके से की पूजा-अर्चना

करमा-धरमा पूजा के दौरान युवतियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा की तैयारी की. मिट्टी से पूजा स्थल को आकर्षक रूप से तैयार करने के बाद बेल के पौधे को स्थापित किया गया. इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, धूप-दीप सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान युवतियों ने पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कई स्थानों पर पूजा देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी रही.

पिपरा काली स्थान पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

प्रखंड क्षेत्र के पिपरा काली स्थान पर करमा-धरमा पूजा विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई. यहां कुंवारी कन्याओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार बेल के पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा स्थल पर सुबह से ही चहल-पहल बनी रही. रंग-बिरंगे परिधानों में सजी युवतियों ने पूरे उत्साह के साथ पूजा में हिस्सा लिया.

लोकगीतों से गांवों का माहौल हुआ खुशनुमा

पूजा के दौरान लोकगीतों और पारंपरिक रस्मों से माहौल पूरी तरह ग्रामीण संस्कृति के रंग में रंग गया. ग्रामीणों के अनुसार करमा-धरमा पूजा क्षेत्र की लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इस पूजा में कुंवारी कन्याएं विशेष रूप से हिस्सा लेती हैं और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती हैं. मान्यता है कि इस पूजा के माध्यम से वे अपने जीवन में सुख-समृद्धि, अच्छे भविष्य और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं.


विज्ञापन
रवींद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन