इ-शिक्षाकोष पर प्रोफाइल में त्रुटि में सुधार का शिक्षकों को मिला अंतिम मौका
बिहार शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल में त्रुटि सुधार के लिए 28 अगस्त तक का अंतिम अवसर दिया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बिहार शिक्षा विभाग ने द-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल में दर्ज त्रुटियों को दूर करने के लिए एक और अवसर दिया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल की जांच कर आवश्यक सुधार 28 अगस्त तक सुनिश्चित करना होगा.
आपके शहर में
इ-शिक्षाकोष पोर्टल डाला जा रहा प्रोफाइल
विभागीय पत्र में कहा गया है कि इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक प्रोफाइल, विद्यालय एवं अन्य संबंधित सूचनाओं को अद्यतन करने की प्रक्रिया चल रही है. पूर्व में भी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए अवसर दिया गया था, लेकिन समीक्षा के दौरान कई शिक्षकों की प्रोफाइल में सूचनाएं अधूरी या त्रुटिपूर्ण पाई गईं. विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंतिम अवसर प्रदान किया है.
गलती होने पर सुधार करने के लिए दें आवेदन
निर्देश के अनुसार, यदि किसी शिक्षक की प्रोफाइल के पृष्ठ संख्या एक (पंजीकरण) अथवा पृष्ठ संख्या तीन (व्यक्तिगत सूचना) में कोई गलती है तो संबंधित शिक्षक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को लिखित आवेदन देंगे. आवेदन के आधार पर सत्यापन के बाद प्रोफाइल में आवश्यक सुधार कराया जाएगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक अपनी प्रोफाइल में नियुक्ति के प्रकार, शिक्षक के प्रकार और शिक्षक के उप प्रकार से संबंधित जानकारी की जांच करें. यदि इन विवरणों में त्रुटि है तो संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी अपनी अनुशंसा के साथ सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे.
शिक्षा विभाग ले रहा है ऑनलाइन आवेदन
समायोजन, समानुपातीकरण अथवा पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की प्रोफाइल में तत्काल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इन प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद ही संबंधित प्रोफाइल को अद्यतन किया जा सकेगा. शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी शिक्षक की प्रोफाइल में कोई त्रुटि शेष न रहे. साथ ही शिक्षकों को स्वयं पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए





