Siwan News : सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत, मातम

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 20 Mar 2025 8:25 PM

विज्ञापन

गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर स्थित बरपलिया के समीप सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया निवासी राबिया खातून (14) वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल रफीक अंसारी की पुत्री आयशा खातून का इलाज जारी है.

विज्ञापन

गुठनी. गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर स्थित बरपलिया के समीप 12 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया निवासी राबिया खातून (14) वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान बरपलिया निवासी रफीक अंसारी की पुत्री आयशा खातून (13) के रूप में हुई है. मृतका अपने नाना शाह मुहम्मद अंसारी के घर रहकर पढ़ाई करती थी. परिजनों ने बताया कि 12 मार्च की सुबह वह स्कूल जा रही थी, तभी दरौली की तरफ से आ रही निजी स्कूल की बस ने दोनों को कुचल दिया. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायल छात्राओं को खून से लथपथ हालत में लेकर पीएचसी में पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया. परिजन ने उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया. मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया निवासी राबिया खातून के मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उसके परिवार में उसकी मां नुरैसा खातून, बहन सनम अंसारी, भाई समीर अंसारी, शम्मी अंसारी और शामिल हैं. हालांकि उसके माता-पिता असम में रहते हैं. उसकी मौत के बाद परिजनों में मायूसी छा गयी.

शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के बरपलिया के समीप 12 मार्च दिन बुधवार की सुबह सड़क हादसे में मौत के उपरांत गुरुवार को मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी राबिया खातून का पोस्टमार्टम के बाद शव बरपलिया पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों के चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. ग्रामिणों ने बताया कि बुधवार 12 मार्च सुबह में मासूम राबिया खातून स्कूल पढ़ने जा रही थी, तभी बरपलिया के समीप स्कूल बस ने जोरदार ठोकर मार दी.

प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश चौहान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर बस को जब्त कर लिया गया है. आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन