सीवान में क्रिकेट खेलने के दौरान 15 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
एमएच नगर थाना | Prabhat Khabar Network

एमएच नगर थाना

सीवान के भीखपुर भगवानपुर गांव में क्रिकेट मैच के दौरान 15 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Siwan News: एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर भगवानपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान 15 वर्षीय किशोर पर दाब से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायल किशोर अनमोल कुमार (15), पिता विश्वंभर सिंह, के बयान पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है.

क्रिकेट खेलने के दौरान पीछे से किया हमला

प्राथमिकी के अनुसार, बीते 22 जुलाई की शाम करीब पांच बजे अनमोल गांव के समीप स्थित स्कूल परिसर में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान आरोपित राजवीर सिंह (16), पिता अभिमन्यु सिंह, वहां पहुंचा और पीछे से दाब से अनमोल की गर्दन पर वार कर दिया.

हमले के बाद अनमोल जमीन पर गिर पड़ा. आरोप है कि इसके बाद भी आरोपित ने उसके चेहरे और हाथ पर दाब से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया. घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है.

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपित के घर तक नहीं पहुंची है. हालांकि पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी होने की बात कही है.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले के अनुसंधानकर्ता सअनि वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन