सीवान के आंदर में भाकपा-माले ने मनाया चारु मजूमदार का शहादत दिवस, जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
आंदर के सुल्तानपुर में चारु मजूमदार की शहादत दिवस मनाते भाकपा माले कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

आंदर के सुल्तानपुर में चारु मजूमदार की शहादत दिवस मनाते भाकपा माले कार्यकर्ता

सीवान के आंदर प्रखंड में भाकपा-माले ने पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सपनों को साकार करने और जनसंघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Siwan News: भाकपा-माले की ओर से सोमवार को आंदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पार्टी के संस्थापक महासचिव चारु मजूमदार का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के सपनों को साकार करने, जनसंघर्ष को तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

सुल्तानपुर में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

आंदर के सुल्तानपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव एवं शीतल पासवान ने सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और छात्रों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया. कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं को लेकर जनसंवाद बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया.

छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई पर उठाये सवाल

वक्ताओं ने हालिया छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाये. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया.

वक्ताओं ने दावा किया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद और मौलाना मजहरुल हक की जन्मभूमि पर निहत्थे छात्रों पर पुलिस ने एके-47 से गोली चलायी. उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रेम राम, कृष्णा राम, ललन यादव, दीनानाथ राम, चंद्रभान ठाकुर, उद्धव यादव, विनोद यादव, पप्पू यादव, संतोष राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन