सीवान-छपरा रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, RPF ने पहुंचाया अस्पताल

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 14 Jun 2026 3:15 PM

विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल

Siwan News : बेगूसराय का युवक ट्रेन से गिरकर घायल, सदर अस्पताल में भर्ती.

विज्ञापन

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-छपरा रेलखंड पर पचरुखी एवं दरौंदा स्टेशन के बीच किसी ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में ट्रैक किनारे पड़े युवक को स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. घायल की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के मरदापुर निवासी मो.अयूब के पुत्र मो. सिकंदर के रूप में हुई है. सदर अस्पताल पहुंचे आरपीएफ जवान ने बताया कि रविवार की रात किसी समय युवक चलती ट्रेन से गिर गया होगा.

चलती ट्रेन से गिरने की आशंका

सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा और इसकी सूचना रेलवे कर्मियों को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने युवक को इलाज के लिए पहले दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया. आरपीएफ जवान ने बताया कि घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. वह बेहोशी की स्थिति में है और ठीक से कुछ भी बता पाने में असमर्थ है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस ट्रेन से गिरा और घटना कैसे हुई. फिलहाल सदर अस्पताल में उसका उपचार जारी है, जबकि रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : रैलीक स्तूप पार्क की चाहरदीवारी निर्माण में अनियमितता, निर्माण में गुणवत्ता से समझौते का आरोप, जांच की मांग तेज

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन