‘रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं’, रक्तदान शिविर में डॉ. दुबे का संदेश, लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
रक्तदान शिविर में मौजूद लोग
Saran News : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की उमड़ी भीड़, जरूरतमंदों को मिलेगा सहारा.
सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. वही कार्यक्रम के दौरान उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दुबे ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए अस्पतालों में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान जरूरी है.
युवाओं से रक्तदान की अपील, ‘रक्तदान करें-जीवन बचाएं’ का दिया संदेश
उन्होंने खासकर युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की. वहीं रक्त केंद्र की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण ओझा ने कहा कि एक यूनिट रक्त से कई मरीजों को लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है. रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि इससे शरीर की नियमित स्वास्थ्य जांच भी हो जाती है. उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया. वही शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, रक्त केंद्र के कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वही ‘रक्तदान करें जीवन बचाएं’ के संदेश के साथ शिविर का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










