सीवान के गुठनी में खुलेगा डिग्री कॉलेज? जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से की बड़ी अपील

Updated:
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने की बैठक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग उठाई. लोगों का कहना है कि कॉलेज बनने से हजारों छात्र-छात्राओं को घर के पास ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा .

विज्ञापन

सीवान से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News:
सीवान जिले के गुठनी प्रखंड में उच्च शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी है. तेनुआ गांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. रविवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग उठाई. लोगों का कहना है कि कॉलेज बनने से हजारों छात्र-छात्राओं को घर के पास ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा और उन्हें दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

विज्ञापन

तेनुआ में जुटे जनप्रतिनिधि

प्रखंड मुख्यालय स्थित तेनुआ गांव के देवरहा बाबा संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में वार्ड पार्षद निर्भय शुक्ला के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के शैक्षणिक विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकमत होकर डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग का समर्थन किया.

कॉलेज के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध

बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि देवरहा बाबा संस्कृत उच्च विद्यालय के समीप डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है. उनका कहना था कि जब जमीन की कोई समस्या नहीं है तो प्रशासन को जल्द से जल्द कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए.

छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा दूर-दराज शहरों में

ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को सीवान, गोपालगंज और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को इससे काफी परेशानी होती है. यदि गुठनी में डिग्री कॉलेज खुल जाता है तो हजारों छात्रों का समय और खर्च दोनों बचेगा.

डीएम और अंचलाधिकारी कर चुके हैं स्थल का निरीक्षण

मुखिया अमित चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और अंचलाधिकारी डॉ. विकास कुमार ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया था. इससे स्थानीय लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं कि प्रशासन जल्द कोई सकारात्मक निर्णय ले सकता है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना केवल शिक्षा तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

सरकार और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए डिग्री कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. उनका कहना था कि यह मांग वर्षों पुरानी है और अब इसे धरातल पर उतारने का समय आ गया है. बैठक में मुख्य पार्षद राजेश गुप्ता, मुखिया अमित चतुर्वेदी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, चंद्रभान मिश्रा, प्रभु शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, कालिका शुक्ला, मुन्ना राजभर, सतेंद्र सिंह, नागेंद्र तिवारी, चंदन शर्मा, संजय शुक्ला समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए डिग्री कॉलेज को जरूरी बताते हुए सामूहिक समर्थन दिया.

Also Read: सीवान के पंचायतों में अब बढ़ेगी पारदर्शिता, नौतन के सभी मुखियाओं ने पूरा किया डिजिटल प्रशिक्षण, सीखे ई-ग्राम स्वराज के नए गुर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन